Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP शाहजहांपुर: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, चार गिरफ्तार

शाहजहांपुर: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, चार गिरफ्तार

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

क्या है मामला?

गांव के एक मकान में रविवार सुबह मसीह समाज की प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि इस सभा के दौरान लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी सूचना पर ब्रज क्षेत्र मंत्री उमेश सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, और ब्लॉक अध्यक्ष रमेश दीक्षित अपने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे वहां पहुंच गए।

सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे

सूचना के बाद आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हंगामे के चलते सभा में शामिल लोग वहां से निकल गए। पुलिस बल के साथ पहुंचे हलका दरोगा हनुमान यादव ने हालात संभाले और पूजा, उनके पति अजय कुमार, सास रानी और एक अन्य महिला ज्योति को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें शांतिभंग की आशंका में चालान कर अदालत में पेश किया गया।

मिशनरी स्कूल के नाम पर जुटाए गए लोग

मकान के बाहर एक मिशनरी स्कूल का बैनर लगाया गया था, जिस पर पास के गांव पैना रोड का पता लिखा था। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह बैनर लोगों को भ्रमित कर सभा स्थल तक लाने के लिए लगाया गया था। बताया गया कि स्कूल केवल दिखावे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां कोई पढ़ाई नहीं होती।

मामला जुड़ा है पुराने केस से

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि यह घटना 13 जुलाई को सिंधौली में हुई एक अन्य प्रार्थना सभा से जुड़ी प्रतीत हो रही है, जिसमें भी धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगा था। कटिया बुजुर्ग की घटना को उस मुकदमे में शामिल कर विवेचना की जाएगी।

आठ दिन में तीन घटनाएं सामने आईं

  • 13 जुलाई: सिंधौली में एक मकान में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की सूचना, दस लोगों का शांतिभंग में चालान

  • 20 जुलाई (शनिवार): आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती में धर्मांतरण की कोशिश

  • 21 जुलाई (रविवार): कटिया बुजुर्ग गांव में धर्मांतरण का आरोप

लोगों ने दी सफाई, फिर मौके से खिसक गए

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वे एक बीमार महिला को देखने आए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद सभी एक-एक कर वहां से निकल गए।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...