Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi टेनिस प्लेयर की संदिग्ध मौत: सोशल मीडिया पर उठे सवाल, पुलिस जांच...

टेनिस प्लेयर की संदिग्ध मौत: सोशल मीडिया पर उठे सवाल, पुलिस जांच से खुल सकते हैं कई राज

दोस्त ने लगाए हत्या की साजिश के आरोप, फोरेंसिक जांच से मोबाइल डेटा खंगाल रही पुलिस, पिता पहले ही गिरफ्तार

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी की गोली लगने से हुई मौत को लेकर अब कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की जांच में जहां परिजनों की भूमिका को लेकर पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अब सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक करीबी दोस्त ने पूरे मामले को लेकर साजिश का दावा किया है।

मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब मृतका की बचपन की दोस्त ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसकी तैयारी कई दिन पहले से की जा रही थी। उसने मृतका के जीवन, उसकी इच्छाओं, दबावों और घर के माहौल को लेकर भी कई गंभीर बातें बताईं। दोस्त के अनुसार, उसे वर्षों से जानने के नाते वह दावे से कह सकती है कि मृतका मानसिक तौर पर बेहद परेशान चल रही थी और अपनी आज़ादी को लेकर घर में संघर्ष करती थी।

पुलिस फिलहाल इस मित्र को औपचारिक रूप से जांच में शामिल करने की तैयारी कर रही है। जांच अधिकारी के अनुसार, यदि उसके पास कोई पुख्ता सबूत या जानकारी होगी तो उसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

इस बीच, पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। विशेष रूप से गोली चलने से पहले के संदेश, कॉल रिकॉर्ड और डिलीट डेटा को खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से मिली जानकारी से यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के वक्त क्या बातचीत हुई और कहीं कुछ ऐसा तो नहीं जो अब तक छुपा हुआ हो।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी गहरी प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। कई कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस घटना को ‘एक और आज़ादी की हत्या’ करार दिया है। एक संगीतकार ने लिखा, “तुम हमेशा कहती थीं कि तुम इस माहौल से निकलना चाहती हो। काश तुम्हें अपनी शर्तों पर जीने का मौका मिला होता।”

वहीं, एक फिल्म निर्माता ने इस घटना को पितृसत्तात्मक सोच की त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी व्यवस्था की विफलता है जो बेटियों के सपनों की कीमत पर ‘परिवार के सम्मान’ को प्राथमिकता देती है।

गौरतलब है कि इस मामले में मृतका के पिता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस कई दृष्टिकोणों से जांच को आगे बढ़ा रही है, लेकिन परिवार, मोबाइल डाटा और दोस्त द्वारा किए गए खुलासे इस केस को और जटिल बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...