करहाली साहिब गांव में मनप्रीत सिंह की किरपानों से हत्या, छेड़छाड़ के विरोध से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले के करहाली साहिब गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह की खेत से घर लौटते समय घेरकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उसे पीटा और फिर किरपानों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भाभी से छेड़छाड़ का विरोध बना दुश्मनी की वजह जानकारी के अनुसार, मनप्रीत ने कुछ समय पहले अपने एक पड़ोसी द्वारा भाभी से की गई छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। मृतक के भाई गुरबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह ने पहले भी मनप्रीत की भाभी को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार किया था, जिसे मनप्रीत ने सख्ती से नकारा था।
खेत से लौटते समय घेरकर किया हमला रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे, जब मनप्रीत खेत से घर लौट रहा था, तभी बलकार सिंह अपने साथियों—गुरबिंदर सिंह, लाडी, गुरध्यान सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसे घेर लिया। पहले मारपीट की गई और फिर किरपानों से हमला कर उसकी जान ले ली गई।
पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज थाना पसियाना पुलिस ने बलकार सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।







