Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi सराय रोहिल्ला में बदमाश ने हवलदार पर किया हमला, पुलिस ने दबोचा

सराय रोहिल्ला में बदमाश ने हवलदार पर किया हमला, पुलिस ने दबोचा

हमले में घायल हवलदार अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक वारदात के आरोपी को पकड़ने पहुंचे करोल बाग थाने के हवलदार अरविंद कुमार पर आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद हवलदार ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

करोल बाग थाने में तैनात हवलदार अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने सराय रोहिल्ला की झुग्गियों में पहुंचे थे। आरोपी मुकेश कुमार ने जैसे ही अरविंद को सामने देखा, उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में अरविंद घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हालात को संभालते हुए आरोपी को पकड़ लिया। टीम के अन्य सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर मुकेश को पूरी तरह से काबू में ले लिया।

बुधवार को मुकेश कुमार ने करोल बाग क्षेत्र में राजू नामक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद करोल बाग पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हवलदार अरविंद कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली थी।

हमले के बाद अरविंद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी मुकेश पर हत्या की कोशिश, पुलिस ड्यूटी में बाधा और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सराय रोहिल्ला थाने में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर करोल बाग थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...