Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव, लोगों ने किया...

ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव, लोगों ने किया रास्ता बंद

बिहार – बेगूसराय जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राणा कुमार साह के रूप में हुई है, जो हाजीपुर निवासी विशेश्वर साह का बेटा था और ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक का शव हाजीपुर पोखर के पास स्थित एक पुस्तकालय की छत पर खून से सना हुआ मिला।

छत पर मिली लाश, इलाके में सनसनी

राणा रोज की तरह शनिवार रात पुस्तकालय की छत पर सोने गया था। रविवार सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो उसके भतीजे ने छत पर जाकर देखा, जहां उसकी खून से लथपथ लाश मिली। यह दृश्य देख परिवार और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

हत्या के विरोध में उबाल, सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और जीरोमाइल-बरौनी कोल रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ का गुस्सा इस कदर था कि मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने में भी सफल नहीं हो सकी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी इमरान अहमद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी बुला ली गई है, जो घटनास्थल से नमूने जुटाकर जांच कर रही है।

परिवार की आपबीती

राणा की मां ने बताया कि वह अविवाहित था और हमेशा समय पर घर आता था। शनिवार रात करीब 8 बजे उसने भतीजी से खाना बनाने को कहा, लेकिन जब खाना नहीं बना तो वह बाहर से कुछ खाकर सोने चला गया। सुबह देर तक न उठने पर जब परिजन ऊपर पहुंचे तो वह मृत मिला।

हत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...