Saturday, September 19, 2026
Home Crime India फिटनेस क्रिएटर के घर घुसे हथियारबंद युवक, फायरिंग कर दी धमकी

फिटनेस क्रिएटर के घर घुसे हथियारबंद युवक, फायरिंग कर दी धमकी

बाइक छोड़कर भागे हमलावर, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव धांधलान में उस समय सनसनी फैल गई, जब सोशल मीडिया पर मशहूर फिटनेस क्रिएटर राहुल धांधलानिया के घर पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित राहुल के भाई रिंकु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात के समय खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा था। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर घर के बाहर रुके और जबरन घर में घुसते हुए राहुल को आवाज लगाई। उन्होंने कहा, “आज तुझे सबक सिखाने आए हैं।” रिंकु ने बताया कि वह तुरंत छत से नीचे आया और युवकों को ललकारते हुए कहा कि यदि गोली चलानी है तो मुझ पर चलाओ।

रिंकु के अनुसार, उनमें से एक युवक ने खुद को अभिषेक पूनिया बताया और कहा कि वह खरक पूनिया गांव से है। उसने यह भी कहा कि उसका नाम इंस्टाग्राम पर खोज लेना। आरोपियों ने यह आरोप भी लगाया कि राहुल अपने वीडियो में उनके खिलाफ बातें करता है, इसलिए वे उसे सबक सिखाने आए हैं। दूसरा युवक जिसने खुद को अक्षय बताया, दोनों हथियार लहराते हुए मौके से डीघल की ओर भाग गए।

भागने के दौरान रिंकु ने आरोपियों की बाइक की चाबी निकाल ली, जिससे वे पैदल भागने को मजबूर हो गए। कुछ दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया, हालांकि पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

राहुल धांधलानिया सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े वीडियो बनाते हैं और खास तौर पर “बाबे की दया तै'” कहने के अंदाज में लोकप्रिय हुए हैं। उनकी पत्नी सोनिका भी ब्लॉगिंग करती हैं।

डीघल चौकी प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार, पुलिस को मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहुल के भाई की शिकायत पर अभिषेक पूनिया और एक अन्य युवक अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अक्षय के गांव की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...