Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा, 11 गिरफ्तार

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा, 11 गिरफ्तार

आधार कार्ड, फिंगर स्कैनर और फर्जी प्रमाण पत्र समेत कई सबूत बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करवाकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के सहारे बसाने का काम कर रहा था। इस गिरोह का सरगना 18 वर्षीय चांद मियां है, जिसे पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा भारतीय नागरिकों की एक टीम भी इस रैकेट में शामिल थी, जो फर्जी कागजात बनवाने से लेकर रहने और नौकरी दिलवाने तक की पूरी व्यवस्था करती थी।

पुलिस ने इस रैकेट के तहत काम कर रहे 5 भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल, मेघालय और अन्य सीमावर्ती राज्यों के जरिए भारत में घुसपैठ कराता था और बाद में दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में भेज देता था, जहां उनके फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए जाते थे।

इन दस्तावेजों के दम पर वे न सिर्फ भारत में बस जाते थे, बल्कि सरकारी योजनाओं की सब्सिडी का लाभ भी उठाते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह इन अवैध नागरिकों को छोटा-मोटा रोजगार दिलाने में भी मदद करता था।

चांद मियां की निशानदेही पर अब तक 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिन्हें एफआरआरओ की मदद से देश से डिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा चेन्नई में दो अलग-अलग मामलों में 33 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तारी की शुरुआत ऐसे हुई:

12 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तैमूर नगर क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। छापेमारी में असलम उर्फ मासूम (25) को पकड़ा गया, जिसके पास से भारतीय आधार कार्ड और बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह सब्सिडी भी ले रहा था।

उसकी जानकारी पर पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंच बनाई और धीरे-धीरे छह बांग्लादेशी और पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

असलम उर्फ मासूम, मो. अली हुसैन, मो. मीजान, फातिमा अफरोज, रादिश मुल्ला, मो. अनीस (हरिनगर आश्रम), राजन कुमार यादव (तैमूर नगर), रहीसुद्दीन अली (जसोला), शब्बीर (फरीदाबाद), और लुकमान अली (असम)।

बरामद सामान:

  • 11 फर्जी आधार कार्ड

  • बांग्लादेशी नागरिकता दस्तावेज

  • कंप्यूटर, 4 हार्डड्राइव, कलर प्रिंटर

  • आंख और फिंगर स्कैन करने वाली मशीन

  • नकली जन्म और जाति प्रमाण पत्र

  • 9 मोबाइल फोन

  • ₹19,000 नकद

  • अन्य संदिग्ध दस्तावेज और उपकरण

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...