Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP महिला रेलकर्मी से तीन ठगों ने की ठगी, गहने लेकर हुए फरार

महिला रेलकर्मी से तीन ठगों ने की ठगी, गहने लेकर हुए फरार

पति के हादसे की अफवाह फैलाकर ऑटो में बैठाया, फिर बैग समेत गहने ले उड़े

उत्तर प्रदेश। गलशहीद थाना क्षेत्र में एक महिला रेलकर्मी को उनके पति के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर तीन ठगों ने गहने ठग लिए। खुद को मददगार बताकर महिला को ऑटो में बैठाया और बातों में उलझाकर मंगलसूत्र व टॉप्स उतरवाकर फरार हो गए।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव गौतम नगर निवासी ममता रानी रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती डीआरएम ऑफिस में है। ममता ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर ऑटो से पीएसी तिराहे पर उतरीं और पैदल घर की ओर बढ़ने लगीं।

इसी दौरान तीन युवक उनके पास आए और कहा कि उनके पति धर्मेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर ममता घबरा गईं और पति को फोन करने लगीं, लेकिन युवकों ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया और कॉल नहीं करने दी। इसके बाद वे महिला को यह कहकर ऑटो में बैठा ले गए कि वे एक्सीडेंट की जगह ले जा रहे हैं।

गलशहीद थाना क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास शनि मंदिर के पास ऑटो रोककर उन्होंने महिला को डराया कि आगे रास्ता असुरक्षित है और उनसे कहा कि अपने गहने उतारकर बैग में रख लें। ममता उनके झांसे में आ गईं और अपना मंगलसूत्र व टॉप्स उतारकर बैग में रख दिया। इसके बाद युवकों ने बैग ले लिया और ऑटो तेज़ी से लेकर फरार हो गए।

गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...