Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi महिला की चाकू से गर्दन रेतकर की हत्या, फिर हथौड़ी से सिर...

महिला की चाकू से गर्दन रेतकर की हत्या, फिर हथौड़ी से सिर और चेहरे पर किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-15 में शुक्रवार को इंजीनियर महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कबूल किया, वह हैरान करने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा, फिर कमरे में रखी हथौड़ी से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब वह आश्वस्त हो गया कि पत्नी मर गई है, तभी कमरे से बाहर निकला।

शनिवार को भी आरोपी के चेहरे पर पछतावा या अफसोस नहीं दिखा। यही कहता रहा कि वह पत्नी से मोबाइल पर ज्यादा लोगों से बात करने से मना करता था। पुलिस ने फेज-1 थाने में बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी नुरुल्लाह हैदर ने बताया कि वह 10 साल से बेरोजगार है।

पत्नी आसमां एमएनसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। इस वजह से आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थीं। इससे वह गुस्से में था। शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को खत्म कर दिया जाए। उसने यह भी कहा कि आसमां के मोबाइल पर अक्सर अनजान नंबर से कॉल आती थी। यह उसे पसंद नहीं था। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना भी किया था।

पुलिस के मुताबिक, आसमां का बेटा समद (19) निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। बेटे ने बताया है कि मां-पिता का निकाह 2005 में हुआ था। शुक्रवार को समद, उनकी बहन इनाया और नानी कमरे में थे। शुक्रवार को दोपहर एक बजे जब इनाया ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि आसमां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं। खून से लथपथ तकिया भी था। वह चिल्लाने लगी कि मम्मी मर गई हैं। आरोपी अक्सर आसमां का मोबाइल भी चेक करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आसमां और नुरुल्लाह में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पत्नी पर शक करता था। एमएनसी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यरत आसमां का यह जवाब होता था कि वह ऑफिस से जुड़े काम के सिलसिले में किसी से फोन पर बात करती हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए बहन और उनके पति व अन्य रिश्तेदार आए थे। तब आसमां ने कहा था कि इनका शक खत्म नहीं हो रहा है।

पुलिस पूछताछ के दौरान वह कई बार यह बोला कि पत्नी के मोबाइल पर फोन आते थे। इस हत्याकांड के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। दोनों बच्चे मौसी के साथ चले गए हैं। पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामने आए तथ्यों व साक्ष्य को चार्जशीट में दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...