Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दुष्कर्म का आरोपी पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से हुआ फरार 

दुष्कर्म का आरोपी पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से हुआ फरार 

बिहार। सबसे बड़े अस्पताल (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) से एक बंदी के फरार हो गया है। घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि बंदी को आरा जेल से पीएमसीएच में इलाज के लाया गया था। बंदी धनंजय सिंह इमरजेंसी वार्ड से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम फरार बंदी की तलाश में छापे कर रही है। मामले में पटना एसएसपी ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही का मामला है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

दरअसल, छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव का निवासी धनंजय सिंह दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी था। कोर्ट की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने उसे दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। पहले उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

मामले में पीरबहोर थानाध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं छपरा के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब-तलब किया है। सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार, जमादार अजय प्रजापति, चौकीदार मितेंद्र राय, रमेश कुमार राय और रामबराई राय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...