Thursday, September 24, 2026
Home Crime UP अर्द्धनग्न हालत में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, शरीर पर मिले...

अर्द्धनग्न हालत में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, शरीर पर मिले गोली लगने के निशान

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट ईख के खेत में करीब 32 वर्षीय युवक का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं और शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

कस्बा एलम निवासी अभिनव उर्फ निशु के ईख के खेत में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव मिला। किसान जब खेत में कार्य करने के लिए पहुंचे तो शव में हल्की सी आग लगी थी और धुंआ उठ रहा था। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। किसानों की सूचना पर कांधला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की।

शरीर पर तीन जगह गोली के निशान मिले हैं, जिसमें एक गोली पैर में, दूसरी दिल के पास और तीसरी सिर में मारी गई है। आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को हाईवे के किनारे ईख के खेत में फेंक दिया और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, ताकि उसकी पहचान न हो सके। एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

250 करोड़ की साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, कानपुर में चार साइबर ठग गिरफ्तार

कानपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में साइबर क्राइम सेल, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये...

देहरादून में काजल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस...

NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद

देहरादून। NEET UG 2025 में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक और...

मोहाली में नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की तैयारी का आरोप

मोहाली। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप

हिसार। उकलाना मंडी की रविदास कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद 32 वर्षीय बलजीत की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह रेलवे...

समस्तीपुर में लड़की से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपितों को दबोचा

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास सड़क पर एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने...

गोरखपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा बैग, मोबाइल-गहने और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज ले गए

गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज से पत्नी के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति की पत्नी के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर फरार...

कैंची धाम जा रहे यूपी के पर्यटकों को युवक ने लगाया चूना, मोबाइल-नगदी और चांदी की चेन लेकर फरार

नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से नैनीताल पहुंचे चार पर्यटकों के साथ ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन...

त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला...

देहरादून में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लीटर/पैक शराब बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम...