Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवती से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास की सुनाई सजा,...

युवती से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, 50 हजार अर्थदंड भी लगाया

भदोही। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी असद अहमद हाशमी की अदालत ने अनुसुचित जाति की युवती से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार अर्थदंड भी लगाया। चार साल पूर्व दुर्गागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के मामले में दर्ज हुए मुकदमें में कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया। अभियोजन के मुताबिक दुर्गागंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर कहा कि 24 अक्तूबर 2021 को भोर में उसकी 18 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत की तरफ गई। वहीं पर गांव के बगल का एक युवक उसका मुंह दबाकर पकड़ लिया।

जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती के पिता ने बताया कि सुबह चार बजे लघुशंका के लिए उठा तो घर से कुछ दूर आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचा तो उसकी बेटी ने आपबीती बताई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में दोषी विक्की उर्फ गोलू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपपत्र न्यायालय भेजा। कोर्ट के सामने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस की। इसमें विवेचना समेत अन्य साक्ष्यों को प्रस्तुत किया गया।

साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने विक्की उर्फ गोलू सिंह को दोषी माना। दुष्कर्म के मामले में 10 साल सश्रम कारावास और 25 हजार अर्थदंड, धमकी व मारपीट में एक साल कारावास और पांच हजार अर्थदंड और एससीएसटी में आजीवन कारावास और 25 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...