Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दूसरे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़का पति, तो...

दूसरे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़का पति, तो प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या 

बिहार। वैशाली में कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर शव को ठिकाना लगाने के लिए गांव के ही एक कुंआ में फेक दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव का है। मृतक की पहचान रघुनाथ साह के पुत्र नितेश कुमार (26) के रूप में की गई है।

दूसरे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़क गया पति 
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नितेश कुमार हलुआई का काम करता था। मृतक की पत्नी नेहा कुमारी का गांव के ही एक लड़का विशाल कुमार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना 20 फरवरी की शाम की है। नितेश शाम 6 बजे काम से घर लौटा था। उसकी मां उसी दिन कुंभ स्नान के लिए गई थी। उस दिन नितेश का काम पर जाने का मन नहीं था लेकिन उसकी पत्नी ने अपने पति नितेश को जबरदस्ती काम पर भेज दिया। जब नितेश घर लौटा तो उसने गांव के मुन्ना सिंह के बेटे विशाल को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। उसे देखते ही नितेश भड़क गया और पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान नेहा और विशाल ने मिलकर नितेश का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या कर कुएं में शव को फेंका 
रात के अंधेरे में दोनों आरोपियों ने शव को बांधकर घर से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। सुबह मृतक के पत्नी ने घर वालों को नितेश के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे खोजबीन करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस से मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान नितेश और उसके पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया। इधर उस पर कोई शक न करे इसके लिए लोगों की आँखों में धुल झोंकने के लिए नितेश की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसका इलाज करवाया।

ऐसे खुला मामला 
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक नितेश कुमार बीते बीस फरवरी को सिहमा कल्याण गांव में काम करने गया था, लेकिन शाम को घर नही लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया तब नितेश के पिता ने नितेश के गुमशुदगी का मामला भगवानपुर थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो गांव के ही एक लड़का विशाल कुमार के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने पहले उक्त लड़का को पुछताछ के लिए हिरासत में लेकर गहन पुछताछ की लेकिन लड़का ने अपना मुंह नही खोला। तब पुलिस ने पत्नी नेहा को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु की तो दोनों ने नितेश की हत्या कर शव को कुंआ में फेकने की बात बताई पुलिस को बताई। पुलिस ने निशान देही पर कुंआ से शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ लालगंज गोपाल मंडल घटना स्थल पर पहुंच घटना की बिस्तृत जानकारी लिए पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...