Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi सूटकेस में जली हुई हालत में मिला युवती का शव, ममेरे भाई...

सूटकेस में जली हुई हालत में मिला युवती का शव, ममेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

शादी का दबाव बनाने पर की हत्या 

दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह वाले दिन एक सूटकेस में जली हुई हालत में मिली युवती शिल्पा पांडेय (22) की हत्या में उसके ममेरे भाई अमित तिवारी (22) व उसके एक जानकार अनुज कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। गुजरात निवासी शिल्पा यूपी के प्रयागराज निवासी अमित तिवारी की फुफेरी बहन थी और दोनों कई महीनों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। शिल्पा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि अमित शादी के लिए मना करता था। इस बात पर हुए झगड़े में अमित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आंबेडकर चौक और केरला पब्लिक स्कूल के बीच शिवाजी रोड के पास सड़क किनारे महिला का जला हुआ शव एक सूटकेस में बंद मिला। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, सड़क किनारे एक जला हुआ शव पड़े होने के संबंध में पुलिस को कॉल आयी जिसके बाद अपराध विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम एवं अपराध जांच दल घटनास्थल पर पहुंचे। शव पूरी तरह जल चुका था।

देखने से लगा रहा था कि शव 20 से 35 साल की महिला का है। शव मिलने के बाद उसे एलबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराध से संबंधित एक टैक्सी नजर आयी। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा के जरिए अपराध में इस्तेमाल हुई हुडंई वर्ना कार की पहचान हुई। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस रोहिणी स्थित उसके घर तक पहुंची। वहां पता लगा कि उसने गाड़ी अमित तिवारी को बेच दी थी। इसके बाद अमित तिवारी व अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि अमित की अनुज के साथ छह-सात सालों से दोस्ती है और दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल गाड़ी को बरामद लिया। ये गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिल्पा पांडे अमित पर दबाव डाल रही थी कि वह अपने परिवार को छोड़कर हमेशा के लिए उसके साथ रहे। उसके साथ शादी करे। पुलिस का कहना है कि शिल्पा ने अमित को धमकी भी दी थी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसे और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसा देगी। इस बात पर दोनों के बीच वारदात की रात झगड़ा हो गया। इस झगड़े में अमित ने शिल्पा का गला घोंट कर हत्या कर दी।

शिल्पा की हत्या करने के बाद प्रयागराज, यूपी निवासी अमित ने शव को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त अनुज को बुलाया। ये रेक्सीन का ब्रीफकेस, दो लीटर डीजल व पराली खरीद कर लाए। ये शव को यूपी में ठिकाने लगाना चाहते थे, मगर सीमाओं पर सुरक्षा ज्यादा होने के बाद ये शव को गाजीपुर इलाके में ले गए। यहां पर ब्रीफकेस पर डीजल डालकर शिल्पा के शव को जला दिया। आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए ऐसा किया था। पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमित व शिल्पा एक-दूसरे से एक वर्ष से बात कर रहे थे। अक्तूबर व नवंबर में शिल्पा अमित के साथ रहने के लिए गाजियाबाद आ गई थी। शिल्पा का परिवार गुजरात में रहता है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...