Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP चार वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस...

चार वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज

70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की हालत गंभीर है। उसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर रसड़ा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 जनवरी को पंचायत भवन में कार्यक्रम था।

राष्ट्रगान चल रहा था। इसी बीच, बुजुर्ग चार वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। दुष्कर्म के बाद से बेटी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे सीएचसी रसड़ा ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन मासूम की हालत में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद उसे मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को प्रधानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होते ही बच्ची और उसके माता-पिता का बयान दर्ज किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण करा कर जल्द ही चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...