Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक ने की युवती की हत्या, बेरुखी से हताश होकर आरोपी ने...

युवक ने की युवती की हत्या, बेरुखी से हताश होकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली। भारत नगर स्थित ओम विहार में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पिछले करीब तीन माह से युवती अपने प्रेमी को नजरअंदाज कर रही थी। इस बेरुखी से हताश होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मृतका की शिनाख्त सानिया (23) के रूप में हुई। हत्या के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया। मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की ही सूचना दी थी। पुलिस ने पड़ताल की तो वारदात से पर्दा उठ गया।

पुलिस ने आरोपी शाकिर (26) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह बाथरूम की खिड़की के जरिए छत पर पहुंचा और वहां से कूदकर फरार हो गया। उत्तर-पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार दिन में एक पीसीआर कॉल आई थी। उसने बताया कि उसकी भतीजी ने फंदा लगा ली है। पुलिस पहुंची तो सानिया का शव फर्श पर रखा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। इसके अलावा एक सिरा पंख से लटका हुआ था। टीम ने पड़ताल की तो कुछ शक हुआ। सीसीटीवी खंगालने के अलावा पड़ोसियों के बयान लिए गए। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें हत्या का पता चला।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सानिया की पड़ोस में रहने वाले शाकिर से दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन भी चल रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि उसने शाकिर को सानिया के घर की छत से भागते हुए देखा। पुलिस की टीम शाकिर के घर पहुंची तो वह गायब मिला। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों में करीब पांच साल से दोस्ती थी, लेकिन सानिया तीन माह से शाकिर को नजरअंदाज कर रही थी। सानिया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। वहीं आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। सानिया ने जब शाकिर को नजरअंदाज किया तो उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने इसकी हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...