Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध मादक पदार्थों के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

49 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद 

सेलाकुई। उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों मोहम्मद लईक तथा मोहम्मद आरिफ को अवैध मादक पदार्थो के साथ सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त लईक द्वारा बताया गया कि वह शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा वर्तमान में सेलाकुई पीठ वाली गली में रहता है तथा राज मिस्त्री का काम करता है। मोहम्मद आरिफ, जो बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा मजदूरी का काम करता है, उसके गाँव अभियुक्त की बहन की शादी हो रखी है, जिस कारण अभियुक्त की लईक से जान पहचान हो गयी। दोनो अभियुक्तों द्वारा बदायूं के रहने वाले यूसुफ नाम के व्यक्ति के माध्यम से उक्त स्मैक प्राप्त की गई थी, जिसे दोनो अभियुक्त औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मो० लईक पुत्र सफी निवासी ग्राम भांबी, थाना पुआया, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 40 वर्ष
2- मो० आरिफ पुत्र मोहम्मद सादिक थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी

1- 21 ग्राम अवैध स्मैक (लईक)
2- 28 ग्राम अवैध स्मैक( आरिफ)
(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए)

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० भगत दास
2- कां० सुधीर
3- कां० उपेंद्र भंडारी
4- कां० शीशपाल

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...