Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi समलैंगिक ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज कर आरोपी की...

समलैंगिक ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

दिल्ली। सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। शादी से इनकार करने पर एक समलैंगिक ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बाद में आरोपी वहां से भाग निकले। उस समय 22 साल का पीड़ित बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा। खून से लथपथ युवक को फौरन नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी बात नहीं बनी तो उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां फौरन उसका ऑपरेशन हुआ।

युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने बताया है कि युवक कभी पिता नहीं बन पाएगा। पुलिस ने युवक का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी साहिल की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस इससे इनकार कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में एक बहन व तीन भाई हैं। पीड़ित का एरिया में चप्पल बेचने का काम है। इसके पड़ोस में आरोपी साहिल रहता है।

साहिल समलैंगिक है, इसकी पीड़ित युवक से पिछले करीब डेढ़ साल से दोस्ती थी। दोनों अक्सर मिलते थे। आरोपी साहिल पीड़ित से शादी करने का दबाव बनाता था। पीड़ित कहता था कि किसी लड़के से वह कैसे शादी कर सकता है। अब पीड़ित की शादी तय हो गई थी। अगले महीने उसकी शादी होनी थी। पीड़ित ने साहिल से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। शनिवार रात को साहिल ने पीड़ित को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया।

पीड़ित को बातचीत के बाद देर रात को राम पार्क में ले गया। वहां कुछ अन्य लड़के भी मौजूद थे। नशा करने के बाद आरोपियों ने कपड़े उतारकर जबरन पीड़ित का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। बाद में वह फरार हो गए। पीड़ित एक घंटे बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...