Friday, September 18, 2026
Home Crime India महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में ब्लैकमेल कर शादी के लिए...

महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में ब्लैकमेल कर शादी के लिए किया मजबूर, प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता को जलती हुई सिगरेट और गर्म तवा से जलाया

महाराष्ट्र। ठाणे में एक शख्स ने 27 साल की महिला का कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं बर्बरता की हद तो तब पार हो गई जब उसे जलती हुई सिगरेट और गर्म तवा से जलाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 38 साल के आदमी और उसकी मां सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें, घटना की शुरुआत चार साल पहले यानी 2021 में हुई, जब दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने।

यहां उल्हासनगर शहर के रहने वाले आरोपी की दोस्ती फेसबुक पर स्थानीय निवासी पीड़िता से हुई थी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह कथित तौर पर उसे शहर के एक लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर कई और बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो पीड़िता को शख्स से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

बाद में आरोपी और उसकी मां महिला को मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए, जहां उन्होंने उसके बाल तथा भौंहें काट दीं और उसे एक घर में कैद कर लिया। यहां उसे जलती हुई सिगरेट से जलाया गया और गर्म तवा से मारा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने महिला का आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक पासबुक भी छीन ली और कर्ज लेने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

अधिकारी ने बताया कि महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता से पैसे की मांग पूरी नहीं की तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद व्यक्ति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...