Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या...

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

अवैध संबंधों के चलते की महिला की हत्या

नालंदा। हिलसा थाना क्षेत्र की ब्लॉक कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जहां मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के धुपतपुर गांव निवासी इंद्रदेव चौधरी की 35 वर्षीय बेटी कलामती देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी 2009 में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी से हुई थी। दंपति का एक 10 वर्षीय बेटा भी है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले लक्ष्मण चौधरी का अवैध संबंध झाड़ू-पोछा करने वाली एक महिला पूनम देवी से हो गया था। कलामती इस संबंध का विरोध करती थी, लेकिन लक्ष्मण इसे नजरअंदाज करता था। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से लक्ष्मण ने कलामती की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और देखा कि कलामती का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पति लक्ष्मण चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...