Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती पत्नी की नहर में धक्का देकर की...

प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती पत्नी की नहर में धक्का देकर की हत्या, जांच शुरू

पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की गुमशुदगी कराई दर्ज
उत्तर प्रदेश। युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर मार डाला। शक के दायरे में आए आरोपी पति से जब सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने चौंकाने वाला राज खोला। नहर से महिला के शव की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना इलाके के गांव हसनपुर बकसवा निवासी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गया।
जांच के दौरान शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राज खुला। हसनपुर बकसवा निवासी युवक सोमवार को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए थाना ककोड़ पहुंचा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई।  युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो विवाहिता की गुमशुदगी के राज खुलते चले गए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रविवार की शाम में युवक पत्नी के साथ नहर पर घूम रहा था। संदेह होने पर युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
युवक ने बताया कि वह पत्नी को घुमाने के बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गया था। नहर पर जाकर उसने पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। उसे तैरना नहीं आता था। जिसके चलते वह नहर में डूब गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह पत्नी के किसी और के साथ चले जाने आरोप लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करना चाहता था। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री गर्भवती थी तीन साल पहले शादी हुई थी उसके एक बच्चा भी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही नहर में विवाहिता के शव की तलाश की जा रही है।
पत्नी को नहर में धक्का दिए जाने के पीछे पति के प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का किसी अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने यह योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी प्रेमिका व अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध  से पूछताछ कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...