Saturday, September 19, 2026
Home Crime India भाभी ने ननद की लाठी, डंडे से पिट- पीटकर की हत्या, आरोपी...

भाभी ने ननद की लाठी, डंडे से पिट- पीटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

बेगूसराय। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। मामूली विवाद में भाभी ने अपनी ही ननद की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इसके चलते घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान पन्नापुर गांव निवासी मीना साद की पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, 23 दिसंबर को घरेलू विवाद के चलते भाभी ने ननद पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुड्डी देवी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आरोपी भाभी और परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर वीरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

परिजनों के अनुसार, भाभी-ननद के बीच विवाद छोटी-छोटी बातों को लेकर होता रहता था। लेकिन 23 दिसंबर को यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने गुस्से में ननद पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी, डंडे और लोहे की रॉड का बेरहमी से इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते गुड्डी देवी को गंभीर चोटें आईं। वहीं, वीरपुर थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...