Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi शराब के नशे में किन्नर की जगह में सो गया था युवक,...

शराब के नशे में किन्नर की जगह में सो गया था युवक, चाकू से गोदकर कर दी हत्या 

नई दिल्ली। आरके पुरम के मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास सोने के विवाद में किन्नर ने एक मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। आरोपी ने उसकी गर्दन, कमर और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पुलिस को मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। मोती बाग मेट्रो स्टेशन सर्विस रोड के नीचे घने ग्रीन बेल्ट के पास एक शव पड़ा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त राम कुमार यादव (30) के रूप में हुई। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और दो साल से अधिक समय से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक संदिग्ध शेफाली उर्फ अमन (23) को हिरासत में लिया। मूलत: प्रयागराज, यूपी का रहने वाला शेफाली मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे 8 साल से रह रहा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसकी जगह पर सो गया था, जिसको लेकर विवाद हो गया और उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...