Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 11 साल की छात्रा की हत्या, भाई के ससुराल वालों पर शक,...

11 साल की छात्रा की हत्या, भाई के ससुराल वालों पर शक, मुकदमा दर्ज 

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गौंटिया में छात्रा की हत्या का मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बेटे के प्रेम विवाह के बाद से परिवार ने उसे बेदखल कर रखा था। बेटी ही जमीन और मकान की अकेली वारिस थी। परिवार को संदेह है कि इसी रंजिश में बेटे के ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की रिद्धिमा का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला था। उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। घर लौटे पिता धर्मेंद्र कुमार ने अपने समधी गंगादेव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने आरोपी गंगादेव और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। धर्मेंद्र ने जिस गंगादेव को मुख्य आरोपी के तौर पर हत्या में नामजद कराया है, वह उनके बेटे पवन का ससुर है।

एक साल पहले पवन ने उनकी बेटी से भुता के मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उस वक्त धर्मेंद्र व उनके परिजन शादी में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन गंगादेव व उसका परिवार पवन के साथ था। धर्मेंद्र ने पवन को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इस संपत्ति में मकान व नकदी-जेवर के साथ ही साढ़े बारह बीघा जमीन भी शामिल थी। तभी से पवन पत्नी के साथ पंतनगर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। घटना के बाद धर्मेंद्र ने पवन को शह देने के लिए गंगादेव को जिम्मेदार ठहराते हुए रिश्ता तोड़ लिया था।

गांव में थोड़ी दूर पर रहने वाले सजातीय परिवारों में उसी वक्त से तनातनी थी। इसीलिए धर्मेंद्र ने गंगादेव को घटना का जिम्मेदार बताकर रिपोर्ट कराई है। एसएसपी के सामने जब धर्मेंद्र ने समधी पर आरोप लगाए तो उन्होंने तत्काल रिपोर्ट कराने व आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने पुलिस से कहा कि गांव में जाकर जानकारी जुटाकर ही घटना का खुलासा करें। पुलिस ने गंगादेव व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। दोनों रात के वक्त थाने में बैठे थे।

गंगादेव ने सफाई दी कि वह कोटेदार का कर्मचारी है और जिस वक्त की घटना बताई जा रही है, तब वह राशन बांट रहा था। कहा कि उसकी बेटी पवन को चाहती थी तो उसने शादी करा दी। उसे संपत्ति से कोई मतलब नहीं। उसने हत्या नहीं की। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके गंगादेव को पकड़ तो लिया पर सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी शक है कि दो परिवारों की रंजिश में तो किसी तीसरे ने घटना को अंजाम नहीं दे दिया। यह भी संभव है कि बच्ची ने कुछ ऐसा देख लिया हो जो हत्यारा उसे मारकर लटका गया।
एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, खुलासा बिल्कुल सही किया जाएगा। बच्ची का शव बरामदे के अंदर कमरे की जिस चौखट से लटका मिला उसकी ऊंचाई करीब सवा पांच फुट है। इस जगह पर करीब चार फुट की किशोरी खुद फंदा लगाकर नहीं लटक सकती थी। नीचे कोई कुर्सी या स्टूल भी नहीं था, जिससे अफसरों का शक और पुख्ता हुआ। पर्दे के सहारे फंदा लगा था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...