Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बनाया वीडियो, पति से रिश्ता खत्म...

नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बनाया वीडियो, पति से रिश्ता खत्म करने का डाला दबाव, केस दर्ज

मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के एक क्लीनिक में नर्स को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी उस पर पति से रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में छजलैट की सराय खजूर निवासी डॉ. मोबीना, गुड्डू उर्फ इमरान, अमरोहा के झनकपुरी निवासी काविंद्र और दुष्यंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह शेरुआ चौराहे पर डॉ. मोबीना के क्लीनिक में शादी से पहले नर्स का काम करती थी। डॉ. मोबीना के पास गुड्डू उर्फ इमरान, दुष्यंत और काविंद्र का आना-जाना था। 18 जुलाई 2023 की शाम करीब चार बजे डॉक्टर और पीड़िता क्लीनिक में मौजूद थीं।

इसी दौरान तीनों आरोपी आए और उन्होंने युवती को कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद काविंद्र, दुष्यंत और गुड्डू उर्फ इमरान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। युवती के होश में आने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद से आरोपियों ने उसे कई बार ब्लैकमेल किया।

21 जनवरी 2024 को युवती की शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी गुड्डू उर्फ इमरान युवती को धमका रहा है कि वह अपने पति से रिश्ता खत्म करके उससे शादी कर लें। पीड़िता ने बात नहीं मानी तो आरोपी ने युवती के पति को वीडियो दिखा दिया। आरोपी ने पति को भी धमकी दी कि अगर उसने अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म नहीं किया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...