Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी का दबाव डालने पर प्रेमिका को चाकू से गोदा, रिपोर्ट दर्ज

शादी का दबाव डालने पर प्रेमिका को चाकू से गोदा, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। भोजीपुरा में छह साल से लिव-इन रिलेशन (सहमति से संबंध) में रह रही स्टाफ नर्स ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया। इससे प्रेमी बौखला गया। उसने रविवार को प्रेमिका को चाकू से गोद डाला। मरा समझकर बड़ा बाइपास पर छोड़कर फरार हो गया। गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो घायल नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने बदायूं निवासी आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता एक निजी मेडिकल कॉलेज में नर्स है और यहीं आवास में रहती है। बड़ी बहन की तहरीर के मुताबिक छोटी बहन की सोशल मीडिया के माध्यम से बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। अभय अक्सर बहन के आवास आता था और रुकता था। रविवार दोपहर को अपने दोस्त मोनू के साथ मेडिकल कॉलेज आया। यहां से बहन को कार में बैठाकर ले गया। इसी दौरान उसने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। रविवार रात 11 बजे भोजीपुरा थाने के एसआई संदेश यादव को बहन घायल अवस्था में पड़ी मिली। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें सूचना दी गई।

घटनास्थल थाना भोजीपुरा था, लेकिन पीड़िता की बहन रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे सीबीगंज थाने जाने के लिए कह दिया। वह सीबीगंज थाने पहुंची तो घटनास्थल भोजीपुरा बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों थानों के बीच खींचतान के बाद सोमवार देर रात मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी। घायल स्टाफ नर्स की हालत अब सामान्य है। इंस्पेक्टर भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी का कहना है बड़ा बाइपास पर स्टाफ नर्स और अभय के बीच मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्टाफ नर्स और अभय छह साल से सहमति संबंध में थे। अभय अक्सर मेडिकल कॉलेज आता था। यहां नर्स के आवास में ही कई-कई दिन तक रहता था। कई बार दोनों घूमने भी जाते थे। स्टाफ नर्स को जब पता लगा कि अभय पहले से शादीशुदा है तो वह उस पर पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आशंका है कि इसी के चलते उसके ऊपर हमला किया हो। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...