Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi युवक की हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, महिला ने थाने...

युवक की हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, महिला ने थाने पहुंचकर कबूल किया जुर्म

दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में एक महिला ने सहमति संबंध में रहने वाले युवक की पेचकस और हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आठ घंटे तक शव को ठिकाने लगाने में सफल नहीं होने पर आरोपी महिला ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसे परेशान करता था। साथ ही उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी देता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त साहिल के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और प्लंबर का काम करता था। सात साल पहले वह महिला से मिला था और 2018 से महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। कुछ साल बाद पति की मौत होने के बाद महिला ने अपने चारों बच्चों को ससुराल में छोड़ दिया। एक साल पहले वह बच्चों को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एक महिला थाने पहुंची।

उसने बताया कि उसने सहमति संबंध में रहने वाले युवक की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस हैरान हो गई। सूचना मिलते ही निरीक्षक महेश कुमार महिला को लेकर उसके घर पहुंचे। कमरे में साहिल लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर दर्जनों घाव थे। पास ही पेचकस और हथौड़ी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि एक माह पहले वह गांव खगड़िया गई थी। रविवार को वापस आई। साहिल उससे अक्सर दुर्व्यवहार करता था और वह शराब पीने का आदी था। वह उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। उसने कई बार उसे चले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं जा रहा था। मंगलवार को साहिल नशे की हालत में घर आया। वह घर आने के बाद उसे परेशान करने लगा। गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...