Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा...

दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

बिहार। आरा में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को ताबड़तोड़ बाइक सवार बदमाशों के द्वारा तीन गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप की बताई जा रही है। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही के रहने वाले शाहिद आलम उर्फ पप्पू को हथियार बंद बदमाशों के द्वारा गोली मारा गया है। जख्मी व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि टाइल्स लाने के लिए वह शहर के जीरो माइल की तरफ जा रहा था। तभी गांगी बैरियर के समीप तीन बाइक सवार आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी व्यक्ति के द्वारा घटना का कारण भी बताया गया है। उसने बताया कि साल 2023 से पांच कट्ठा जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। वह जमीन अपनी चचेरी बहन से खरीदा था। लेकिन कुछ लोग लगातार उस जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे, जिन व्यक्तियों से जमीन का विवाद चल रहा था। उन्हीं के द्वारा इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। गोली मारने का आरोप मोहम्मद शाहनवाज उर्फ गुड्डू मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद तनवीर अख्तर पर लगाया गया है।

फिलहाल, जख्मी व्यक्ति का इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां पर गोलियों के स्पेशलिस्ट सर्जन डॉक्टर विकास सिंह के द्वारा जख्मी व्यक्ति का ऑपरेशन किया जा रहा है। इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गन शॉट लगा हुआ मरीज मेरे पास आया है। उसे तीन गोली लगी है। खून का बहाव बहुत ज्यादा हो गया है। स्थिति बहुत नाजुक है, लेकिन ऑपरेशन जारी है। उम्मीद है कि व्यक्ति को बचा लिया जाएगा।

वहीं मामले में नगर थाना के पुलिस और एएसपी परिचय कुमार जख्मी व्यक्ति से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिए और घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। घटना स्थल से पुलिस को गोली का खोखा भी बरामद किया गया है। मामले में एएसपी परिचय कुमार के द्वारा बताया गया है कि एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की सूचना मिली है। फिलहाल, उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना का विवाद उसके द्वारा ही बताया गया है कि जमीन को लेकर के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। पहले उसे धमकी भी दी गई थी और आज उसे तीन गोली मारी गई है। आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...