Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi  तमंचे के बल पर किशोरी के साथ पड़ोस के गांव के युवकों...

 तमंचे के बल पर किशोरी के साथ पड़ोस के गांव के युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार 

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोस के गांव के तीन युवक हापुड़ के ओयो होटल में ले गए। वहां लेकर जाकर तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार सुबह वह घर से थ्रीव्हीलर में सवार होकर स्कूल जा रही थी। गांव के पास से ही गांव साफियाबाद लोटी निवासी आयुष भी थ्रीव्हीलर में सवार हो गया।

जबकि उसके दोस्त थाना क्षेत्र के गांव जिसौरी निवासी गौरव व ऋतिक बाइक पर सवार होकर थ्रीव्हीलर का पीछा करने लगे। किठौर रोड पर असौड़ा पेंठ पर पहुंचने के बाद उसकी पुत्री थ्रीव्हीलर से उतर गई। इसी बीच आयुष भी वहीं उतर गया। थ्रीव्हीलर के जाने के बाद आयुष व उसके दोनों दोस्त तमंचे के बल पर आतंकित कर उसकी पुत्री को नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को इस कदर डरया-धमकाया कि वह होटल संचालक से कुछ न कह सकी। कमरा किराए पर लेने के बाद तीनों उसे अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, संबंधित होटल की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...