दिल्ली- दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 28 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। जांच के दौरान यह सामने आया कि ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर चुके थे।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को फिलहाल एक अस्थायी हिरासत केंद्र में रखा गया है। इनके निर्वासन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही तेजी से की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक कुल 235 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजा जा चुका है।







