Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP 13 वर्षीय बालिका ने बच्चे को दिया जन्म, नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट...

13 वर्षीय बालिका ने बच्चे को दिया जन्म, नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कन्नौज। जिला अस्पताल में 7वीं कक्षा में पढ़ रही 13 वर्षीय बालिका के एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के करीब 15 मिनट बाद छह माह के नवजात ने दम तोड़ दिया। हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां पीड़िता और उसके पिता से जानकारी की। इसके बाद वैवाहिक समारोह में खाना बनाने वाले एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे किसान परिवार ने पेट दर्द से पीड़ित 13 वर्षीय बेटी को भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बालिका को गर्भवती हालत में देखकर तत्काल महिला विंग ले गए। यहां चिकित्सकों और स्टाफ नर्स ने प्रसव कराया।बालिका ने छह माह के बच्चे को जन्म दिया। कम समय में बच्चा पैदा होने के कारण 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. शक्ति बसु ने बताया कि बालिका ने बेटे को जन्म दिया। बेटे की मौत हो गई, लेकिन बालिका की हालत सामान्य है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह पहुंचे।

यहां पीड़िता और उसके पिता से जानकारी की। पिता ने बताया कि उसके बेटी का 17 वर्षीय दोस्त वैवाहिक समारोह में खाना बनाने का काम करता। करीब छह माह पूर्व गांव में आयोजित बरात में वह खाना बनाने आया था। इसके बाद रात को उनके घर पर ठहर गया। यहां मौका पाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे बेटी गर्भवती हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।

दुष्कर्म पीड़िता के पेट में सोमवार की रात से प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इससे दूसरे दिन स्वजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां पेट दर्द हाेने पर चिकित्सक ने पीड़िता को दो ग्लूकोज की बोतल लगाई। आराम मिलने पर स्वजन घर ले गए, लेकिन बुधवार की सुबह दर्द फिर होने लगा। इसके बाद वह फिर उसे चिकित्सक के पास ले गए। यहां ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के बाद जब आराम नहीं मिला, तो स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें गर्भवती होने की चिकित्सकों ने जानकारी दी। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि बाल कल्याण समिति को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...