Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक के सिर पर पिस्तौल की बट से किया हमला, फिर मारी...

युवक के सिर पर पिस्तौल की बट से किया हमला, फिर मारी तीन गोलियां, आरोपी फरार 

हरियाणा। पानीपत के सींक गांव में चार दोस्तों ने युवक को खेत में लेजाकर उसके सिर पर पहले पिस्तौल की बट से हमला किया। फिर नहर पर ले जाकर उसको तीन गोलियां मार दी। आरोपी युवक से मोबाइल भी लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दी। खून से लथपथ हालत में पीड़ित अपने दोस्त के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। इसके बाद उसे परिजनों को इसकी सूचना दी गई। घायल युवक को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मतलौडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर घायल के बयानों पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। इस घटना के बाद सींक गांव में दहशत का माहौल है।

सींक गांव निवासी वंशराज ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह सोमवार रात को घर पर सो रहा था। रात 11 बजे उसके पास गांव के ही निखिल का फोन आया था। निखिल से उसको घर से बाहर बुलाया और उसको वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने खेत में ले गया। यहां पहले से मनीष, सुरेंद्र, अमन व साहिल थे। यहां खेत में इन चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया और उसे उठाकर नहर पर ले गए। यहां इन चारों ने उसको पेट, कमर व कंधे में गोली मारी। वह जमीन पर गिर गया। इन्होंने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। फिर ये चारों उसके दोस्त सुमित को भी जान से मारने की धमकी दे गए।

कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसे करीबन 40 मिनट बाद होश आया। वह किसी तरह से अपने दोस्त सुमित के ढाबे पर पहुंचा। सुमित ने उसके चाचा संजय को इसकी सूचना दी। ये उसके अहर गांव में एक क्लीनिक पर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। उसको इन आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है।
जानकारी अनुसार इन आरोपियों ने गांव में पहले भी कई युवकों से मारपीट की है लेकिन पीड़ित इनके खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गांव में इनके नाम का खौफ है। पहले भी कई वारदातों में संलिप्त रह चुके हैं।
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी व पीड़ित पहले दोस्त ही थे। अब मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...