Thursday, September 17, 2026
Home Crime India एसबीआई सीएसपी से दिनदहाड़े ₹2 लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश...

एसबीआई सीएसपी से दिनदहाड़े ₹2 लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए पिस्टल के बल पर करीब ₹2 लाख लूट लिए। वारदात के बाद भाग रहे दो आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सीएसपी संचालिका अनिता कुमारी बैंक से नकदी निकालकर अपने केंद्र पहुंची थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। काफी दूर तक दौड़ाने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी हथियार लहराते हुए फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...