Friday, September 18, 2026
Home Crime India शराब पी रहे युवकों ने की गाली- गलौच, विरोध करने पर सिर...

शराब पी रहे युवकों ने की गाली- गलौच, विरोध करने पर सिर में मारी ईंट, हालत गंभीर 

रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी में रात साढ़े नौ बजे स्टेडियम में शराब पी रहे तीन युवकों ने सैर करने गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में हड्डी मारकर खोपड़ी तोड़ दी। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी नीलम ने दी शिकायत में बताया कि रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटे विशाल व रिश्तेदार निंदाना गांव निवासी नरेंद्र के साथ खाना खाकर घूमने गांव के स्टेडियम में गए थे। वहां पर गांव का युवक नवीन, विजय व संदीप बैठकर शराब पी रहे थे।

तीनों उन्हें देखकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसके बेटे विशाल को लात व घूसों से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद ईंट उठाकर विशाल के सिर में मारी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में विशाल को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिर की हड्डी टूटने के कारण खून नहीं रुक रहा। डॉक्टरों ने आपरेशन तो कर दिया है, लेकिन होश नहीं आया है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...