Thursday, September 17, 2026
Home Crime India डीआरआई ने 19 करोड़ रुपए का सोना किया जब्त, बांग्लादेश से की...

डीआरआई ने 19 करोड़ रुपए का सोना किया जब्त, बांग्लादेश से की जा रही थी तस्करी, 11 गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में एक अभियान चलाकर तीन स्थानों से 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त करने के साथ ही तस्करी गिरोह के 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के अनुसार, यह गिरोह बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करता था और उसे मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र में) तथा वाराणसी (उत्तर प्रदेश) आदि में भेजता था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डीआरआई ने वाराणसी, नागपुर और मुंबई में एक समन्वित अभियान चलाकर विदेश से लाये गए सोने की तस्करी सडक़ और रेलगाडिय़ों से करने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीआरआई की नागपुर टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोने के दो तस्करों को उस समय पकड़ा जब वे कोलकाता से आने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे। विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम विदेशी मार्का सोना बरामद किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनसे पूछताछ के बाद उन दो लोगों की भी पहचान की गयी, जो तस्करी वाले सोने प्राप्त करने वाले थे और अंतत: उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, वाराणसी में एजेंसी की टीम ने एक कार का तीन घंटे तक पीछा करने और जंगल में तलाशी अभियान चलाने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के पास से 18.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे कार के हैंडब्रेक के नीचे बनी एक जगह में छिपाया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई की टीम महानगर की सडक़ों से पांच आरोपियों को उस वक्त पकडऩे में कामयाब रही, जब वे 4.9 किलोग्राम सोना लेकर वाराणसी से ट्रेन से वहां पहुंचे थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभियान में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच को मुंबई में, दो को वाराणसी में और चार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...