Thursday, September 17, 2026
Home Crime India जमालपुर में गेरुआ कपड़े पहने युवक ने कैंची से किया हमला, तीन...

जमालपुर में गेरुआ कपड़े पहने युवक ने कैंची से किया हमला, तीन लोग घायल

जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम जुबली बेल चौक पर सोमवार को उस वक्त अफरातफरी और भगदड़ मच गई, जब बोलबम के वेश में घूम रहे एक युवक ने अचानक धारदार कैंची निकालकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों पर हमला कर दिया। इस ताबड़तोड़ हमले में तीन लोग लहूलुहान हो गए। घटना के बाद चौक पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर युवक को मौके पर ही धर दबोचा और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

रात से ही इलाके में भटक रहा था, हमले में 3 लोग जख्मी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेरुआ वस्त्र धारण किए यह युवक रविवार की रात से ही जुबली बेल चौक और आसपास के इलाके में संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर भटक रहा था। रात में गश्ती पुलिस ने उससे पूछताछ भी की थी, लेकिन वह अपना स्पष्ट पता नहीं बता पा रहा था। उसने अपना नाम प्रहलाद मांझी बताया था।

सोमवार को अचानक युवक ने अपनी जेब से धारदार कैंची निकाली और अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। हमले में छोटी दरियापुर निवासी फूल विक्रेता दीपक कुमार, किराना दुकानदार राजू और फल विक्रेता नंदकिशोर गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

फूल विक्रेता की हालत नाजुक, मुंगेर किया गया रेफर
हमले में घायल किराना दुकानदार राजू और फल विक्रेता नंदकिशोर गुप्ता को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं, फूल विक्रेता दीपक कुमार के शरीर के संवेदनशील हिस्से में कैंची लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

भीड़ की पिटाई से हमलावर भी बेहोश, मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका
घटना के तुरंत बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने हमलावर युवक को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पकड़ने के दौरान भीड़ द्वारा की गई पिटाई में वह भी गंभीर रूप से जख्मी होकर अचेत हो गया। सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जमालपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है।

युवक की पहचान और वजह तलाशने में जुटी पुलिस
जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि एक विक्षिप्त जैसे दिखने वाले युवक द्वारा कैंची से वार कर कई लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से कैंची बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि हमलावर युवक का इलाज कराया जा रहा है। उसके वास्तविक नाम, पते और इस तरह के हिंसक हमले के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। होश में आने और सत्यापन के उपरांत विधिसम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...