Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पांच रुपये की बर्फ को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या,...

पांच रुपये की बर्फ को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पांच रुपये की बर्फ को लेकर हुए विवाद में बर्फ विक्रेता ने सूजा घोंपकर युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सूजा भी बरामद हो गया है फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला शेर सिंह फेरी लगाकर बर्फ बेचता है। बुधवार को वह पड़ोसी गांव माधौपुर में बर्फ बेचने गया था। शाम पांच बजे माधौपुर के संजू कश्यप (30) पांच रुपये का बर्फ खरीदने पहुंचा था। शेर सिंह ने पांच रुपये का बर्फ देने से मना कर दिया।

इसको लेकर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। शेर सिंह ने बर्फ तोड़ने वाले सूजे से संजू पर हमला कर दिया। उनके पेट और सीने पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल संजू को परिजन अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, संजू पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे शेर सिंह को ग्रामीणों ने दबोचकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ नितिन कुमार ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। म़ृतक की मां रामरती की तहरीर पर पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शेर सिंह मंगलवार को भी फेरी लगाते हुए बर्फ बेचने माधौपुर पहुंचा था। इस दौरान बर्फ खरीदने आए संजू से उसका झगड़ा हुआ तो ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दिया था। बुधवार शाम को फिर दोनों में झगड़ा हो गया और इसमें संजू की जान चली गई। मृतक के परिवार में मां रामरती और तीन बेटियां शशि, सीमा, मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...