पंजाब। तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में कुछ युवकों ने घर में दाखिल होकर एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वार्ड नंबर दो की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुनीता (30) पत्नी राजा के रूप में हुई है। वह चार महीने की गर्भवती थी। मृतका की सास ने बताया कि उसके बेटे राजा का इलाके के ही बॉबी से झगड़ा हुआ था।
शनिवार को लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। इस दौरान रविवार को बॉबी उनके घर आया और उसने राजा को मारने की नीयत से गोली चला दी। बीच में राजा की पत्नी सुनीता आ गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वारदात का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।







