Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में 6 करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच...

दिल्ली में 6 करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली- राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय युवक को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दबोच लिया। आरोपी की पहचान दिलशाद गार्डन निवासी इमरान उर्फ शेर खान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से बड़ी खेप लेकर सप्लाई के लिए निकलेगा। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने 20 फरवरी को दिलशाद गार्डन स्थित सेंट्रल पार्क के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी के हैंडल से लटका एक बैग संदिग्ध पाया गया। जांच करने पर उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें भूरा और क्रीम रंग का पाउडर भरा था। फील्ड टेस्ट में यह पदार्थ हेरोइन निकला।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह खेप सप्लाई करने जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का परिवार पहले से ही मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है। उसकी मां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और उसे पहले भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पिता और भाई का नाम भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है।

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन दिल्ली के रघुवीर नगर क्षेत्र से खरीदी गई थी और इसे गाजियाबाद के नंद ग्राम इलाके में पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी निगरानी व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...