Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दुष्कर्म के आरोपी युवक की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज 

दुष्कर्म के आरोपी युवक की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज 

अलीगढ़। महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी के दुष्कर्म के आरोपी युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को पहले दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया और फिर गाड़ी में बैठकर घूमते हुए शराब पार्टी करते समय गोली मारी गई। इस घटना के मूल में दुष्कर्म से जुड़े मुकदमे में समझौते को लेकर रुपयों से जुड़ा विवाद माना जा रहा है। इसी क्रम में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर हत्या कराने का आरोप लगाकर तीन नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जवाहर नगर पार्षद वाली गली निवासी रोडवेज के संविदा चालक जयकिशर शर्मा के दो बेटों व एक बेटी में 23 वर्षीय समीर उर्फ सिद्धार्थ सबसे बड़ा था। वह 12वीं की पढ़ाई करने के बाद कालोनी में ही फाइनेंस का दफ्तर चलाता था। साथ में कुछ दोस्तों संग मिलकर प्रॉपर्टी आदि का व्यापार भी करता था।

परिवार के अनुसार रात समीर घर पर ही मौजूद था। तभी उसे खैर बाईपास निवासी दोस्त नितिन चौधरी ने फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद नितिन व उसके अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में घूमते हुए पार्टी करते फिरे। इसी बीच नगला कलार के आसपास उसे गोली मारी गई। फिर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां से नितिन ने समीर की मां को फोन पर समीर के गोली लगने की सूचना दी है। इसके बाद वह वहां से अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। इस सूचना पर परिजन व पुलिस जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां समीर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घंटों तक जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इधर, पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है कि उनके बेटे को इलाके की एक युवती ने नौ माह पूर्व दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाया था। इस मुकदमे में बेटा जनवरी में ही छूटकर आया। उसी मुकदमे में युवती समझौते के लिए ग्यारह लाख रुपये मांग रही थी।

जिसमें उनकी कालोनी का अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू मध्यस्थता कर रहा था। न देने पर तरह तरह की धमकियां भी मिल रही थीं। यह हत्या इसी विवाद में युवती व अभिषेक ने कराई है। नितिन व उसके अन्य अज्ञात साथी हत्या करने में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया के अनुसार मामले में जल्द सभी गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस रिकार्ड व अब तक की जांच के अनुसार जिस युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी कई युवकों से दोस्ती है। समीर भी उसके संपर्क में था। किस बात पर बात बिगड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। ये गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा। मगर युवती ने समीर के जेल जाने के बाद उससे जेल जाकर मुलाकात भी की थी और फिर समीर ने जेल के पीसीओ से उसे फोन भी किए थे।

जिस पर युवती ने जेल से समीर द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा भी कराया था। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने में भी अभिषेक युवती का सहयोगी रहा और अब समझौते में भी वही मध्यस्थता कर रहा था। इस हत्या में इगलास व खैर के दो युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे युवती की दोस्ती है। उनको भी तलाश किया जा रहा है। फिलहाल युवती व नितिन आदि गायब हैं। अब तक की जांच में युवती द्वारा रुपयों को लेकर हत्या कराए जाने की बात ही सामने आ रही है।समीर के पिता व मां का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत तब दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया। फिर उससे समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए रुपये मांगे जा रहे थे। इसमें कुछ लोग शामिल हैं। उन्हें उनका बेटा अच्छा खाता पीता अच्छा नहीं लग रहा था। हत्या की साजिश की आरोपी युवती की दोस्ती बहुत से युवकों से निकलकर आ रही है। उसका बहुत से लोगों से संपर्क सामने आ रहा है। उन सभी को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...