Friday, September 18, 2026
Home Crime UP छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या, इस वजह...

छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर की हत्या, इस वजह से हुआ था विवाद 

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद के वारसीनगर में गली नंबर चार में पॉलिश कारीगर परवेज (35) की छोटे भाई जमशेद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच मकान के बंटवारे का विवाद था। वारदात के बाद हत्यारोपी जमशेद घर में ही मौजूद रहा। मुगलपुरा थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात रविवार रात करीब नौ बजे की है। पुलिस ने बताया कि दो मंजिले मकान में ये सभी मां शमा परवीन के साथ रहते थे। परवेज चाहता था कि मां उसे अलग मकान के एक हिस्से में अलग जगह दे दें। अपनी मां शमा परवीन और छोटे भाई से बंटवारे के लिए कह रहा था। वह मां और छोटे भाई से बंटवारे के लिए कहता रहता था। वारदात से पहले परवेज और उसकी मां में बंटवारे को लेकर कहासुनी हो रही थी।

इस बीच जमशेद वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी तो जमशेद ने चाकू से परवेज की गर्दन पर कई वार किए। लहूलुहान परवेज की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जमशेद से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वारसीनगर गली नंबर चार में बड़े भाई परवेज (35) की छोटे भाई जमशेद द्वारा चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले की बुनियाद में शक भी बड़ा कारण है। आसपास के लोगों से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला है कि परवेज अपने छोटे भाई जमशेद के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते ही वह मां से बंटवारा करके घर में अलग जगह देने की मांग कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि दो मंजिला मकान ही पहली मंजिल पर परवेज और उसके एक बड़े भाई गुड्डू का परिवार रहता है। भूतल स्थित कमरे में उसकी मां और छोटा भाई जमशेद रहते हैं। जमशेद की शादी नहीं हुई थी। चार भाइयों में परवेज तीसरे नंबर का था। उसका सबसे बड़ा भाई पप्पू रामपुर दोराहे पर रहता है। जमशेद के चाल-चलन पर शक के कारण परवेज मकान में अलग स्थान देते हुए मां से बंटवारे की मांग कर रहा था। इसकी कहासुनी के बीच ही जमशेद की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी।हत्या की सूचना मिलते ही मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

थोड़ी देर में ही एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने आंगन में पड़े परवेज के शव के पास से नमूने लिए। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। पुलिस ने मकान पर जांच के लिए अपना ताला लगा दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी जमशेद का पुलिस से कहना था कि वह बड़े भाई परवेज की हत्या नहीं करना चाहता था। मौके पर स्थिति ऐसी बनी कि यदि मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता। इसी कारण उसका काम तमाम कर दिया, जबकि मौके पर हकीकत कुछ और था। मौके पर भी दोनों के बीच संघर्ष के निशान पड़े थे। पुलिस ने मकान में ताला बंद कर दिया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...