युवक के सीने में गोली लगी थी और गले में फंदा लगा हुआ था, किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को मृतक युवक के शव के पास से आधार कार्ड मिला और उसकी पहचान अमित पाल (28) निवासी बौहरे गली औरंगाबाद मथुरा के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक 27 नवंबर से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा, करीब 15 दिन पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। उसके भाई ने भी उसे 27 नवंबर को मथुरा में रेलवे स्टेशन के नजदीक देखा था। गायब होने के बाद सदर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
कई सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड के अनुसार उसके गोवर्धन की ओर जाने की लोकेशन मिल रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक के साथ लूट करने के बाद उसकी हत्या कर दी हो। पुलिस प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की गुमशुदगी दो दिन पहले सदर थाने में दर्ज हुई थी। परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।







