प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावां स्थित होटल के कमरे में सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य करने वाले आयुष्मान शुक्ल ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर साथियों ने दूसरी चाभी से कमरा खुलवाया तो वह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के बनी पाठक का पूरा निवासी आयुष्मान शुक्ल (22) पुत्र विश्वनाथ शुक्ला सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कार्य करता था। आयुष्मान 19 अप्रैल 2024 से साथियों के साथ अंदावां स्थित अवतार होटल में रुका था। शुक्रवार को रात आयुष्मान होटल के कमरा नंबर 106 अकेले सोने के लिए चला गया। देर रात को किसी समय वह कमरा बंद कर गमछे से पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। शनिवार को सुबह काफी देर बाद भी जब आयुष्मान कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने दूसरी चाभी से कमरा खुलवाया तो वह फांसी पर झूल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को आयुष्मान का टेबलेट मिला है जो लॉक था। इसके अलावा कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।







