सहारनपुर। शहर की दानिश कॉलोनी के अदनान हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनस और उसके साथी समीर को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अनस ने अदनान के पेट और पीठ पर चाकू से तीन वार किए थे, जबकि समीर ने रॉड से हमला किया था। अदनान के दोस्त निजाम की भी आरोपियों ने पिटाई की थी। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अनस और समीर को गिरफ्तार कर चाकू, रॉड और साइकिल के पहिए में लगने वाली चकरी बरामद की है। आरोपियों ने पतंग का मांझा लिपटने पर हुए विवाद में अदनान की हत्या करना स्वीकार किया है। इस मामले में अनस का सगा भाई और समीर के दो सगे भाई फरार चल रहे हैं।







