Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जांच शुरू

अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जांच शुरू

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत में पड़ा मिला। खेत स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शक है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि महिला के शरीर पर चोट के जाहिरा निशान नहीं हैं। गांव नगला भिंड निवासी हरी सिंह रविवार सुबह खेत पर गए तो मिर्च के खेत में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सहसवान सीओ कर्मवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, जो खबर भेजे जाने तक नहीं हो सकी।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिस मिर्च के खेत में महिला का शव मिला है वहीं पर महिला के साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या की गई है। महिला के हाथ में मिट्टी लगी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना के समय महिला ने हाथ जमीन पर मारे होंगे, जिस कारण वहां हल्का गड्ढा हो गया है। महिला के हाथ पर मिट्टी भी लगी हुई है।
पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला दूसरे जिले की भी हो सकती है। क्योंकि जिले के किसी भी थाने में किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है। अगर वह आसपास की होती तो परिजन पुलिस तक जरूर पहुंचते। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि महिला दूसरे जनपद की है और शव यहां लाकर फेंका गया है। सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। अभी शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...