Friday, September 18, 2026
Home Crime UP महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार, परिजन बोले— रंजिश नहीं, मामला...

महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार, परिजन बोले— रंजिश नहीं, मामला कुछ और है

झांसी- झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के बरौरी गांव में रहने वाली ऊषा रायकवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी रफीक उर्फ पीर बक्श को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि रंजिश के चलते आरोपी ने घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या की, जबकि परिजनों को यह कहानी अधूरी और संदिग्ध लग रही है।

हत्या की वजह बताई आपसी रंजिश

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ऊषा गांव में अकेली रहती थी, जबकि उसका पति रामस्वरूप गुजरात में मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, ऊषा और रफीक की पत्नी के बीच घरेलू मेल-जोल था। रफीक को शक था कि ऊषा उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़का रही है, जिसके चलते उसकी पत्नी करीब आठ महीने पहले उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके अलावा, ऊषा द्वारा रफीक की मां को घर बंटवाने की सलाह देने से वह और अधिक नाराज हो गया।

पुलिस का कहना है कि 30 अगस्त की रात, रफीक ने मौका पाकर ऊषा के घर में घुसकर लाल रंग के कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और फिर मौके से फरार हो गया। परिजनों की ओर से उस पर पहले ही शक जताया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रफीक ने हत्या की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कपड़ा भी बरामद कर लिया गया।

सबूतों में भी कई सवाल

हत्या के बाद घटनास्थल की जांच में पुलिस को रफीक के कपड़ों पर महावर के निशान मिले। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ऊषा ने ही रफीक के लिए महावर घोली थी। छीना-झपटी के दौरान महावर गिर गई और उसके कपड़ों पर दाग लग गए। इसके अलावा, रफीक के चेहरे पर खरोंच के निशान भी पाए गए, जिससे पुलिस को संदेह और गहरा हुआ।

परिजनों को नहीं है पुलिस की कहानी पर भरोसा

हालांकि ऊषा के परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। रामस्वरूप, जो हत्या के वक्त गुजरात में थे, ने बताया कि ऊषा और रफीक की पत्नी के बीच ज़्यादा मेलजोल नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रफीक अक्सर शराब पीकर ऊषा से अभद्रता करता था और ऊषा इस बारे में उन्हें बताती रहती थी।

रामस्वरूप ने कहा कि उनकी पत्नी ने पिछले साल बेटे की शादी के लिए जेवर और नकद पैसे घर पर ही रखे थे, जो अब गायब हैं। परिजनों का कहना है कि ऊषा के शरीर पर जो गहने थे, वे भी नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। वहीं, पुलिस ने घर में चोरी की संभावना से इनकार किया है, जबकि परिजन इसे लूटपाट से जोड़कर देख रहे हैं।

मौत का मकसद अभी भी रहस्य

पुलिस का यह तर्क कि रफीक ने ऊषा को पत्नी के चले जाने का जिम्मेदार मानते हुए आठ महीने बाद हत्या की, कई लोगों के गले नहीं उतर रहा। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि हत्या की टाइमिंग और तरीका संदेह पैदा करता है, और मामला सिर्फ आपसी रंजिश का नहीं लग रहा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...