Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP महिला को प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पिता, दो पुत्रों...

महिला को प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पिता, दो पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एटा। गैर समुदाय के युवकों ने नाम बदलकर एक महिला को गुमराह कर लिया। उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। फोटो-वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पिता, दो पुत्रों सहित चार लोगों के खिलाफ महिला ने इन आरोपों की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला वनगांव निवासी कुनाल व उसके भाई बंटी के साथ दोस्ती थी। अगस्त 2022 में पति के साथ विवाद हो गया तो यह लोग समझौता कराने आए थे।

उसके बाद अक्सर पति की गैरमौजूदगी में आने लगे। 14 अप्रैल 2023 को कुनाल और उसका साथी तिलऊ गुमराह कर अपने साथ ले गए और कहा कि तुम्हारा पति तुम्हें अपने साथ नहीं रखना चाहता है। शादी करने का झांसा देकर शहर के ही एक मोहल्ले में किराए के मकान में रखने लगा। घर ले जाने को कहा तो बोला अभी घर पर सभी नाराज हैं। मामला शांत होने दो उसके बाद ले चलूंगा। कुनाल ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। एक दिन वह अपने भाई बंटी को लेकर आया और उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

मना करने पर बच्चों की जान लेने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। विरोध के बाद भी इन लोगों ने उसके साथ संबंध बनाए। 12 फरवरी को वह वनगांव में कुनाल के घर पर पहुंची। वहां पता लगा कि कुनाल का असली नाम असीम खान व बंटी का मसीम खान है। इनके पिता चौधरी बल्देव का भी असली नाम रसीद खान निकला। जब शिकायत करने की बात कही तो इन लोगों ने बंटी से शादी कराने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इन लोगों से छिपकर इधर-उधर भटक रही है।

शुक्रवार रात कोतवाली नगर पहुंची और आपबीती सुनाते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...