Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP महिला की हत्या कर 40 फीट गहरे कुएं में फेंका शव, 65...

महिला की हत्या कर 40 फीट गहरे कुएं में फेंका शव, 65 दिन बाद हुआ खुलासा

आगरा। ताजगंज के पचगई खेड़ा से लापता यबुना उर्फ फिजा (36) की हत्या कर शव नोबरी गांव के 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने 65 दिन बाद खुलासा किया। हत्या प्रेमी भीमसेन ने शादी के लिए दबाव डालने पर की थी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। प्रेमी ने महिला का मोबाइल एक राहगीर को बेचा था। मोबाइल चालू हुआ तो पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। हालांकि परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।

मथुरा के राया स्थित चौड़ी गांव निवासी सिदारी खान की बेटी यबुना उर्फ फिजा का निकाह 15 साल पहले पंचगई खेड़ा निवासी सुहान खान उर्फ सेटी से हुआ था। दो बच्चे हैं। सेटी मजदूर है। आठ फरवरी को सिदारी ने बेटी के गुम होने का केस दर्ज कराया। सेटी पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और चार फरवरी को फिजा को गायब कर देने का आरोप लगाया। वह बच्चों के साथ कहीं चला गया था। फिजा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब ने बताया कि फिजा की कॉल डिटेल में उसकी बातचीत नोबरी के भीमसेन से मिली।

मगर, उसने फिजा को जानने से इन्कार किया। एक सप्ताह पहले फिजा का मोबाइल चालू हुआ तो लोकेशन संभल आई। पुलिस वहां पहुंच गई। मोबाइल चलाने वाले ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करने गया था। तब एक अन्य मजदूर ने 300 रुपये में मोबाइल बेचा था। पुलिस ने फिजा के पति, भीमसेन सहित अन्य लोगों के फोटो दिखाए। उसने भीमसेन की पुष्टि की। पुलिस ने भीमसेन को पकड़ा और आमना-सामना कराया तो उसने सच उगल दिया। बताया कि फिजा से प्रेम संबंध थे। वह पहले से शादीशुदा है। फिजा से मिलने के दौरान उसके बच्चों ने देख लिया था। पिता को बताया तो नाराज होकर सेटी मजदूरी करने बच्चों को लेकर चला गया था। 4 फरवरी को फिजा उसके पास आई।

साथ रहने की जिद की तो वह नोएडा ले गया था। पुलिस को आरोपी ने बताया कि 14 मार्च को वो और फिजा घर लौट रहे थे। नौबरी जाने वाले रास्ते पर एक कोठरी में रात रुके। फिजा ने शादी करने की जिद की तो झगड़ा हो गया। उसने दुपट्टे से गला घोट दिया। शव को कंधे पर लादकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद 4-5 दिन तक मिट्टी डाली। जब शव मिट्टी से पूरी तरह ढक दिया तब आना बंद कर दिया। पुलिस ने निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया। आरोपी की अपनी पत्नी से भी नहीं बन रही थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...