Friday, September 18, 2026
Home Crime UP महिला की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

महिला की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। शव को नहर की पटरी के किनारे धान के खेत में फेंक दिया। बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस और फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की जांच में जुट गई। गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

महिला के पेट व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। नहर की पटरी पर खून बिखरा पड़ा था। महिला की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (35) पत्नी स्व. नितेश उर्फ डब्लू के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद शुक्रवार को भोर में हत्यारे ने खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। इधर पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले दुकानदार सहित छह लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंच खुद सरेंडर कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

एक-दूसरे से प्रेम करने वाले दोनों प्रेमी एक साथ गौरीबाजार के लिए बृहस्पतिवार की शाम को निकले थे। वो कहां गए और रात में कहां रुके इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भोर में दोनों घटनास्थल पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस सरेंडर करने वाले आरोपी से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि पति की मौत के बाद आरोपी के साथ किसी तीसरे की एंट्री हो गई थी। जिसे लेकर महिला और उसके प्रेमी से विवाद भी हुआ था। हो न हो तीसरे की एंट्री से खार खाए प्रेमी ने नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर बिखरे खून से लगता है महिला और हत्यारे में कुछ देर संघर्ष हुआ है। पति की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महिला को तीन बेटियां और एक बेटा है। अप्रैल माह में उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी।
मृत महिला और सरेंडर करने वाले आरोपी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि इस बात को लेकर महिला के पति से अक्सर विवाद होता रहता था। पति अपनी पत्नी की इस हरकत से परेशान था। यही नहीं गांव में भी महिला के प्रेम प्रसंग के किस्से की खूब चर्चा होती थी। सूत्रों की माने तो इनकी फेसबुक पर भी कई आपत्तिजनक पोस्ट मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...