Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बच्चों को पीटने का विरोध करने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी...

बच्चों को पीटने का विरोध करने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश। संभल जिले के पवारी गांव में बच्चों को पीटने के विरोध में युवक ने अपनी पत्नी परवीन (30) की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि पवारी गांव निवासी दिलशाद की परवीन के साथ वर्ष 2017 में शादी हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही आपस में विवाद शुरू हो गया था। आए दिन मारपीट की जाती थी। परवीन के छोटे भाई रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत गांव सागरपुर निवासी असलम ने बताया कि दिलशाद उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था।

महिला की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे खर्च के रुपये नहीं देता था। आए दिन मारपीट करता था। आरोप है कि आरोपी दिलशाद मारपीट अपने परिजनों के कहने पर करता था। कुछ दिनों पहले करंट लगाकर भी हत्या की कोशिश की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद भी आरोपी मारपीट कर रहा था। आरोपी दिलशाद मकान में लगने वाले पत्थर की घिसाई करता था। इसके लिए वह दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य शहरों में जाता था लेकिन अब काफी दिनों से घर पर था। घर पर रहने के दौरान ही कई बार मारपीट कर चुका था। शुक्रवार की दोपहर भी विवाद के दौरान ही हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी के परिजन घर छोड़कर भाग गए।

दिलशाद की शादी को सात वर्ष हुए हैं। इस चार बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा बेटा इनान चार वर्ष का है। दूसरा बेटा तीन वर्ष का है। तीसरे नंबर की बेटी काफिया नूर है जो डेढ़ वर्ष की है। ढाई महीने पहले भी बेटे का जन्म हुआ है। अब यह चारो बच्चे तो ननिहाल में रहेंगे। इसमें सबसे ज्यादा चिंता सभी को ढाई महीने के बच्चे की है। वह रो रोकर बेहाल है। संभल के पवारी गांव में बच्चों को पीटने के विरोध में युवक ने अपनी पत्नी परवीन चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके उसने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। उसे घायलावस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के मायके वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन बिना किसी बात के पत्नी और बच्चों को पीटता था।
घटना थाना क्षेत्र के गांव पवारी की है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिलशाद अपने बच्चों को पीट रहा था। उसकी पत्नी इसका विरोध किया। इस पर दिलशाद ने चाकू से परवीन के गले और पेट पर हमला कर दिया। पत्नी को चाकू घोंपकर घायल करने के बाद उसने अपनी गर्दन पर वार कर लिया। वारदात के बाद बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया जबकि दिलशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। सबसे छोटा बेटा मात्र ढाई महीने का है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...